The Duniyadari: *1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1620 घन मीटर रेत की जब्त*
*कोरबा 24/06/2026/ कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश तथा उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में अवैध उत्खनन परिवहन व भण्डारण पर प्रतिबंध लगाने के लिए 24 जून को विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गठित खनिज उड़़नदस्ता दल ने जिले के संदिग्ध स्थानों सलिहाभाटा, भैसामुडा़, कटबिटला, कुदमुरमाल, सोनपुरी सीतामढ़ी, बरमपुर, राताखार, पोड़ी, कछार, चुहिया, बाल्को, कसनिया, कटघोरा सहित अन्य स्थानों पर छापा मारकर सघन जांच की।

जिस दौरान में रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन कर रहे वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 1 टीपर व 2 ट्रेक्टर को बरमपुर, राताखार व कसनिया से जप्त कर सर्वमंगला पुलिस चौकी, रामपुर थाना तथा खनिज जांच चौकी, रामपुर कटघोरा की अभिरक्षा में रखा गया है। वहीं कछार में रेत के 2 अवैध भण्डारण 600 घन मीटर व 720 घन मीटर तथा सोनपुरी में 300 घन का 1 अवैध रेत भण्डारण जप्त किया गया है।

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रतिबंध सुनिश्चित करना, अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा शासकीय राजस्व की हानि को रोकना है।

नियमों का उल्लघंन करने, अवैध उत्खनन एवं परिवहन तथा भण्डारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध खान और खनिज ( विकास और विनियमन) अधिनियम 1957, छत्तीसगढ़़ गौण खनिज नियम 2015 और अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है। विभाग ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी















