Friday, June 26, 2026
Home Breaking मासूम को कुचलने के बाद भागा ट्रक चालक, दो जगह बैरिकेड्स तोड़कर...

मासूम को कुचलने के बाद भागा ट्रक चालक, दो जगह बैरिकेड्स तोड़कर फरार, आखिरकार पुलिस ने दबोचा

10
Oplus_16908288

The Duniyadari: मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में शुक्रवार सुबह हिट एंड रन की एक दर्दनाक घटना ने लोगों को झकझोर दिया। गुंडरदेही गांव के पास सड़क किनारे खेल रहे एक मासूम को तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया, जबकि सूचना मिलते ही पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

आरोपी को पकड़ने के लिए मोहला और मानपुर थाना क्षेत्र में बैरिकेड्स लगाकर नाकाबंदी की गई, लेकिन चालक ने दोनों स्थानों पर ट्रक नहीं रोका और बैरिकेड्स तोड़ते हुए आगे निकल गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने लगातार ट्रक का पीछा जारी रखा। आखिरकार कोरकोट्टी गांव के पास ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गया, जिसके बाद चालक को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।