Saturday, June 27, 2026
Home Breaking थाना परिसर में आरक्षक की संदिग्ध मौत, ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर...

थाना परिसर में आरक्षक की संदिग्ध मौत, ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर हुआ खुलासा

10

The Duniyadari: बलरामपुर- जिले के राजपुर थाना परिसर में पदस्थ एक पुलिस आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। घटना का खुलासा शनिवार सुबह तब हुआ, जब आरक्षक निर्धारित समय पर ड्यूटी के लिए नहीं पहुंचे।

जानकारी के अनुसार, काफी देर तक आरक्षक के ड्यूटी पर नहीं आने पर साथी पुलिसकर्मी उन्हें बुलाने उनके कमरे पहुंचे। दरवाजा खोलकर देखा गया तो आरक्षक जुगन साय पैकरा कमरे के भीतर मृत अवस्था में पड़े मिले। इसकी सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी राजपुर थाना पहुंचे। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले जुगन साय पैकरा पीलिया से पीड़ित हो गए थे। इलाज के बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ था और वे दोबारा अपनी ड्यूटी पर लौट आए थे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।