Wednesday, July 1, 2026
Home Breaking गोल बाजार में भीषण आग, किराया भंडार धधका; दमकल ने संभाला मोर्चा

गोल बाजार में भीषण आग, किराया भंडार धधका; दमकल ने संभाला मोर्चा

10

The Duniyadari: डोंगरगढ़- राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ के व्यस्त गोल बाजार में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब भाटिया किराया भंडार में अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसमान में धुएं का घना गुबार छा गया। घटना की खबर मिलते ही आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।

सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाने का अभियान शुरू किया। लगातार प्रयासों के जरिए आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोकने की कोशिश की जा रही है।

प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

फिलहाल आग पर काबू पाने का काम जारी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राहत की बात यह है कि इस घटना में अब तक किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है।