Sunday, July 5, 2026
Home Breaking मुख्यमंत्री साय ने डॉ. तीजन बाई को दी अंतिम श्रद्धांजलि, बोले— छत्तीसगढ़...

मुख्यमंत्री साय ने डॉ. तीजन बाई को दी अंतिम श्रद्धांजलि, बोले— छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति ने खोया अनमोल रत्न

13

The Duniyadari : रायपुर-  मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने रविवार को All India Institute of Medical Sciences Raipur पहुंचकर पद्म विभूषण से सम्मानित प्रख्यात पंडवानी गायिका Teejan Bai के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. तीजन बाई ने अपनी असाधारण प्रतिभा, समर्पण और वर्षों की साधना के बल पर पंडवानी लोककला को देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई। उन्होंने छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को विश्व मंच तक पहुंचाकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया।

उन्होंने कहा कि डॉ. तीजन बाई का निधन छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत के लिए ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई करना संभव नहीं है। उनकी कला और योगदान आने वाली पीढ़ियों को लोक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

इस अवसर पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री Shyam Bihari Jaiswal, विधायक Purandar Mishra सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत लोक कलाकार को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।