Monday, July 6, 2026
Home Breaking डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर CM साय ने किया नमन,...

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर CM साय ने किया नमन, कहा- उनके आदर्श हमेशा देंगे मार्गदर्शन

15

The Duniyadari: रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रख्यात शिक्षाविद एवं राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने डॉ. मुखर्जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर भी डॉ. मुखर्जी को याद करते हुए लिखा कि उनका पूरा जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता, सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रीय स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार और आदर्श आज भी देश को मजबूत और विकसित बनाने की दिशा में प्रेरणा देते हैं।

सीएम साय ने अपने संदेश में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्र निर्माण में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका जीवन समाज और देश के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है तथा उनके सिद्धांत आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।