Wednesday, July 8, 2026
Home Breaking CG BREAKING: वृद्ध भालू की मौत, रेस्क्यू व्यवस्था पर उठे सवाल

CG BREAKING: वृद्ध भालू की मौत, रेस्क्यू व्यवस्था पर उठे सवाल

8

The Duniyadari: Bilaspur – जिले के खोंगसरा-टेंगनमाड़ा मार्ग पर स्थित सुखानाला क्षेत्र में मंगलवार को एक वृद्ध भालू मृत अवस्था में मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। घटना के बाद वन्यजीव संरक्षण और समय पर रेस्क्यू नहीं होने को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि यह भालू पिछले कई दिनों से जंगल से निकलकर आसपास के गांवों और तेंदूपत्ता संग्रहण केंद्रों के आसपास भोजन और पानी की तलाश में भटकता दिखाई दे रहा था। इसकी जानकारी मिलने के बावजूद समय रहते उसे सुरक्षित जंगल में पहुंचाने की कार्रवाई नहीं की गई।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर भालू के अधिक उम्र और कमजोर होने की बात सामने आई है, हालांकि उसकी मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

वन विभाग का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसे मामलों में वन्यजीवों के रेस्क्यू के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।