Thursday, July 9, 2026
Home Breaking पानी निकासी के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो परिवारों की झड़प...

पानी निकासी के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो परिवारों की झड़प में 15 घायल

8

The Duniyadari: Bilaspur– कोनी थाना क्षेत्र में पानी निकासी और पुरानी रंजिश को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। लाठी-डंडों से हुई इस हिंसक झड़प से इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना में दोनों परिवारों के महिला और पुरुष सदस्य घायल हुए हैं। कुल 15 लोगों को चोटें आने के बाद उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।

मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। मामले की सूचना मिलने पर कोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।