Thursday, July 9, 2026
Home Breaking होटलों और किराना दुकानों पर खाद्य विभाग की सख्ती, अनियमितताओं पर जारी...

होटलों और किराना दुकानों पर खाद्य विभाग की सख्ती, अनियमितताओं पर जारी किए नोटिस

9

The Duniyadari; बलौदाबाजार-  जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर बुधवार को बलौदाबाजार शहर और टुण्डरा क्षेत्र में कई होटल, रेस्टोरेंट और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई।

अभियान के दौरान टुण्डरा स्थित एक किराना दुकान बिना वैध खाद्य पंजीयन के संचालित होती मिली। टीम ने वहां से आटा और खाद्य तेल के नमूने जांच के लिए एकत्र किए तथा नियमों के उल्लंघन का प्रकरण दर्ज किया।

वहीं रायपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में निरीक्षण के दौरान कई कमियां सामने आईं। जांच में शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य सामग्री को अलग-अलग नहीं रखा गया था। इसके अलावा साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली और फूड हैंडलर्स के स्वास्थ्य परीक्षण से जुड़े आवश्यक दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं कराए गए।

इन अनियमितताओं को गंभीर मानते हुए संबंधित प्रतिष्ठान को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के तहत नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।