Wednesday, July 15, 2026
Home Breaking दिनदहाड़े 3.50 लाख की लूट की कोशिश नाकाम, लोगों ने आरोपी को...

दिनदहाड़े 3.50 लाख की लूट की कोशिश नाकाम, लोगों ने आरोपी को दौड़ाकर दबोचा

4

The Duniyadari: कवर्धा–  शहर के दर्रीपारा इलाके में बुधवार को दिनदहाड़े लूट की कोशिश से अफरा-तफरी मच गई। स्टेट बैंक के पास एक बुजुर्ग से नकदी से भरा बैग छीनकर भाग रहे युवक को स्थानीय लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग बैंक से करीब 3 लाख 50 हजार रुपये निकालकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से मौके की तलाश में बैठे एक युवक ने उनके हाथ से रुपयों से भरा बैग झपट लिया और भागने लगा।

बुजुर्ग के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने बिना देर किए आरोपी का पीछा किया। कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया गया और भागने से रोकते हुए पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि वह अकेले वारदात को अंजाम देने आया था या उसके साथ कोई अन्य साथी भी शामिल था। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।