Saturday, July 18, 2026
Home Breaking तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौके पर मौत; चालक पर...

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौके पर मौत; चालक पर केस दर्ज

3

The Duniyadari: राजनांदगांव- अंबागढ़ चौकी क्षेत्र के खुर्सीटिकुल गांव में सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। राशन दुकान जाने के दौरान महिला तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। हादसा इतना गंभीर था कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, खुर्सीटिकुल निवासी अमृता बाई कंवर अपने घर से राशन दुकान की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पीपरखार पंचायत भवन के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर में लोहे के केजव्हील लगे हुए थे, जिसकी चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।