Monday, August 3, 2026
Home बिहार/पटना बांकीपुर में प्रशांत किशोर का ‘महाविजय’ की ओर कदम, 18वें राउंड तक...

बांकीपुर में प्रशांत किशोर का ‘महाविजय’ की ओर कदम, 18वें राउंड तक 10 हजार से अधिक वोटों की बढ़त बरकरार

8
Screenshot

The Duniyadari: पटना। बिहार की सबसे चर्चित और हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा को कड़ी टक्कर देते हुए शुरुआत से ही अपनी बढ़त बरकरार रखी है। 18वें राउंड की मतगणना पूरी होने तक प्रशांत किशोर 10 हजार से अधिक मतों की निर्णायक बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। खास बात यह है कि मतगणना शुरू होने के बाद से अब तक भाजपा एक भी राउंड में बढ़त हासिल नहीं कर सकी है।

Screenshot

बांकीपुर सीट भाजपा का मजबूत गढ़ मानी जाती रही है और यह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin से जुड़ी रही है। इस प्रतिष्ठित सीट को बचाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी थी। चुनाव प्रचार में पार्टी के कई केंद्रीय मंत्री, सांसद, प्रदेश के वरिष्ठ नेता और संगठन के पदाधिकारी लगातार मैदान में डटे रहे तथा व्यापक प्रचार अभियान चलाया गया।

मतगणना के अब तक के रुझानों ने मुकाबले को पूरी तरह प्रशांत किशोर के पक्ष में झुका दिया है। यदि यही बढ़त अंतिम परिणाम तक कायम रहती है, तो इसे बिहार की राजनीति का बड़ा राजनीतिक उलटफेर माना जाएगा। यह जन सुराज के लिए भी ऐतिहासिक उपलब्धि होगी, क्योंकि विधानसभा चुनाव में पार्टी की ताकत का यह सबसे बड़ा राजनीतिक संदेश माना जाएगा।

बिहार की राजनीति की निगाहें अब अंतिम परिणाम पर टिकी हैं, लेकिन 18वें राउंड तक के रुझानों ने इतना स्पष्ट कर दिया है कि बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने शुरुआत से ही मुकाबले पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है।