Thursday, August 13, 2026
Home Breaking स्वतंत्रता दिवस से पहले पश्चिम जोन में पुलिस का एक्शन, 140 आबकारी...

स्वतंत्रता दिवस से पहले पश्चिम जोन में पुलिस का एक्शन, 140 आबकारी मामले दर्ज

10

The Duniyadari Raipur-  स्वतंत्रता दिवस और आगामी त्योहारों को देखते हुए रायपुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पश्चिम जोन के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। 12 अगस्त को चलाए गए इस अभियान में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ बदमाशों की चेकिंग, अड्डेबाजी के खिलाफ कार्रवाई और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर कार्रवाई की गई।

पुलिस के मुताबिक अभियान के दौरान आबकारी एक्ट के तहत 140 प्रकरण दर्ज किए गए, जबकि 17 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गईं और 3 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए गए। गुंडा, निगरानी और नए उभर रहे बदमाशों की भी सघन जांच की गई।

पश्चिम क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त रोबिनसन गुड़िया और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के निर्देशन तथा संबंधित सहायक पुलिस आयुक्तों के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों पर निगरानी लगातार जारी रहेगी।

थाना स्तर पर कार्रवाई की स्थिति

– पुरानी बस्ती: आबकारी एक्ट के 26 मामले।

– डीडी नगर: 25 आबकारी प्रकरण, 3 गिरफ्तारी वारंट की तामिली और 1 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

– आमानाका: 20 आबकारी मामले और 2 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

– आजाद चौक: 6 आबकारी प्रकरण।

– कबीर नगर: 7 आबकारी मामले और 11 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

– सरस्वती नगर: 2 आबकारी प्रकरण।

– न्यू राजेंद्र नगर: 23 आबकारी मामले।

– मुजगहन: धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत 1 मामला।

– टिकरापारा: 30 आबकारी प्रकरण और 3 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

होटल और प्रतिष्ठानों को समाधान ऐप से जोड़ने पर जोर

अभियान के तहत पश्चिम जोन के होटल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में ‘समाधान ऐप’ डाउनलोड कराने की पहल भी की गई। पुलिस टीमों ने होटल एलीफेंट, श्री अप्पाजी होटल, हैप्पी हांवर और होटल कॉमिक रेस्टोरेंट सहित अन्य प्रतिष्ठानों में ऐप डाउनलोड कराया। संचालकों को इसके उपयोग और सुरक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस और आगामी त्योहारों के दौरान संदिग्ध गतिविधियों, सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी और अड्डेबाजी पर विशेष नजर रखी जाएगी तथा नियम तोड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।