The Duniyadari: सरसावा। तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जहां बेकाबू कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सामने से आ रही दूसरी कार में जा भिड़ी। भीषण टक्कर में आईटीबीपी अधिकारी और उनके चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरी कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा देहरादून-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर झबीरन कट के पास हुआ। बताया जा रहा है कि आईटीबीपी अधिकारी परमिंदर सिंह (45) मसूरी से अंबाला स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी दिशा से आ रही कार से जा भिड़ी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में सवार पांच लोग घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद परमिंदर सिंह और उनके चालक रवि शंकर (35) को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी कार में सवार तीन घायलों का इलाज चल रहा है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।






























