The Duniyadari: यकृत रोग के कारण, निदान और उपचार पर आयुष चिकित्सक करेंगे मंथन
कोरबा। आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा और हिमालया फार्मा जेंड्रा डिवीजन, बेंगलुरु के संयुक्त तत्वावधान में 20 अगस्त 2026, गुरुवार को आयुष चिकित्सक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन दोपहर 1 बजे होटल श्री गणेश इन में आयोजित होगा। इसमें यकृत रोग (लिवर डिजीज) को लेकर विशेष संभाषा परिषद आयोजित की जाएगी।

सम्मेलन में आयुर्वेद के दृष्टिकोण से यकृत रोग के कारण, इसके निदान और उपचार के विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे। हिमालया फार्मा बेंगलुरु के साइंटिफिक सर्विस मैनेजर डॉ. अंकित तिवारी इस विषय पर विशेष जानकारी साझा करेंगे। इसके साथ ही चिकित्सकों के अनुभवों पर चर्चा और विचारों का आदान-प्रदान भी किया जाएगा।

जिलेभर के बीएएमएस चिकित्सक होंगे शामिल
आयोजकों के अनुसार सम्मेलन में आयुष मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ जिले के बीएएमएस चिकित्सक सदस्य भी शामिल होंगे। हिमालया फार्मा बेंगलुरु के साइंटिफिक सर्विस मैनेजर डॉ. अंकित तिवारी, जेंड्रा डिवीजन के रीजनल मैनेजर रमेश प्रसाद गुप्ता और फार्मा सेल्स ऑफिसर कमल धारिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
अधिक से अधिक चिकित्सकों से शामिल होने की अपील
आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा के जिलाध्यक्ष डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने जिले के सभी आयुष चिकित्सकों को सम्मेलन की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यकृत रोग जैसे महत्वपूर्ण विषय पर होने वाली इस परिचर्चा से चिकित्सकों को अपने अनुभव साझा करने और उपचार संबंधी नवीन जानकारी पर विचार-विमर्श का अवसर मिलेगा।


































