ब्रेकिंग: यूक्रेन से 219 भारतीय को लेकर मुंबई पहुंची एयर इंडिया फ्लाइट

170

मुंबई/नई दिल्ली। यूक्रेन से 219 भारतीयों को लेकर पहली निकासी उड़ान मुंबई पहुंच गई है। एयर इंडिया का यह विमान शनिवार दोपहर को रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से रवाना हुआ था। मुंबई एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सुरक्षित लौटे सभी यात्रियों की अगवनी की।

बताया जा रहा है कि यूक्रेन में 16 हजार से ज्यादा भारतीय फंसे हुए थे। जिनमें मुख्य रूप से छात्र शामिल हैं। यह जानकारी विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने 24 फरवरी को दी थी। यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को बताया था कि वो रोमानिया और हंगरी के जरिए निकासी मार्ग स्थापित करने के लिए काम कर रहा है।