Saturday, March 28, 2026
Home देश होलिका दहन पर डांस करते हुए युवक ने अपने सीने में घोंपा...

होलिका दहन पर डांस करते हुए युवक ने अपने सीने में घोंपा चाकू, तड़प-तड़पकर मौत

500

न्यूज डेस्क।इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र की गोविंद कॉलोनी में एक युवक को होली का जश्न मनाने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. होली की मस्ती में डांस करने के दौरान युवक ने खुद के सीने में चाकू मार लिया. घायल अवस्था में युवक को अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

होलिका दहन के प्रोग्राम में डीजे पर डांस कर रहा था युवक

यह घटना इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के गोविंद कॉलोनी की है. यहां रहने वाला युवक गोपाल (38) होलिका दहन के प्रोग्राम में डीजे पर डांस कर रहा था. गाने पर नाचते हुए उसने हाथ में एक चाकू लिया और खुद के सीने में मारने का एक्शन करने लगा. इस दौरान चाकू गोपाल के सीने में गहराई तक घुस गया और इस वजह से उसके सीने से खून बहने लगा.

DJ पर डांस कर रहे युवकों ने शराब पी हुई थी

आसपास मौजूद दोस्तों और रिश्तेदार उसे पास के एक अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि डांस कर रहे सभी युवकों ने शराब पी रखी थी. मृतक सिलाई का काम करता था.

बाणगंगा थाने के जांच अधिकारी योगेश सिंह ने बताया कि मृतक गोपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए अरविंदो हॉस्पिटल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मृतक शादीशुदा है वो अपने बेटे और माता-पिता के साथ रहता है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.