Thursday, April 16, 2026
Home देश सामने आई बाबा अमरनाथ की पहली तस्वीर, 30 जून से शुरू होगी...

सामने आई बाबा अमरनाथ की पहली तस्वीर, 30 जून से शुरू होगी यात्रा,10 लाख से अधिक श्रद्धालु हो सकते हैं शामिल

270

नई दिल्ली। बाबा बर्फानी अमरनाथ जी की पहली तस्वीर सामने आई है। इसमें करीब आठ फीट ऊंचे बाबा बर्फानी के दर्शन हो गए हैं। इस साल यात्रा 30 जून से शुरू होगी। यात्रा के लिए 11 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। ये यात्रा 30 जून से 11 अगस्त तक चलेगी।

बता दें कि कोरोना महामारी के बाद ये पहली अमरनाथ यात्रा होगी। ऐसे में सभी श्रद्धालुओं को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। एक अनुमान के मुताबिक, इस बार की अमरनाथ यात्रा में 10 लाख से अधिक श्रद्धालु शामिल हो सकते हैं।

नए नियम में 13 साल से कम और 75 वर्ष से अधिक और 6 हफ्ते से ज्यादा की प्रेग्नेंट महिला को यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी।
श्राइन बोर्ड ने पहलगाम और बालटाल दोनों यात्रा मार्गों पर प्रतिदिन 10 हजार श्रद्धालुओं की संख्या तय करने पर सहमति दी है, इनमें हेलिकॉप्टर से यात्रा करने वालों की संख्या शामिल नहीं होगी।
इस बार फ्री बैट्री व्हीकल सुविधा का विस्तार बालटाल से डोमेल के 2 किलोमीटर लंबे यात्रा मार्ग पर करने का फैसला किया गया है।
अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए सुरक्षाबलों की 250 कंपनियों के करीब 1 लाख जवानों को तैनात करने की योजना है। इसमें CRPF के जवान प्रमुख होंगे।