Sunday, March 15, 2026
Home खेल Asian Wrestling Championship: रवि दहिया ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में जीता गोल्ड,...

Asian Wrestling Championship: रवि दहिया ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, बजरंग ने जीता रजत

280

उलानबटार। भारत के ओलंपिक मेडलिस्ट पहलवान रवि दहिया ने मंगोलिया की राजधानी उलानबटोर में खेले जा रहे (Ravi Dahiya won gold in Asian Wrestling Championship) एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत लिया है। रवि ने यह मेडल 57 किलोग्राम भार वर्ग में जीता।

बता दें कि रवि दहिया ने इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता था। वहीं, बजरंग पूनिया को 65 किलोवर्ग में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। बजरंग फाइनल में ईरान के रहमान मूसा से 3-1 से हार गए। नवीन ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने कांस्य पदक के मैच में मंगोलिया के पहलवान को हराया।

रवि ने फाइनल में कजाखस्तान के रखत कलजान को टेक्निकल सूपीरियोरिटी से हराया। रवि ने मैच के शुरुआत में कजाखस्तान के खिलाड़ी को बढ़त दे दी थी। हालांकि, उन्होंने जबरदस्त वापसी की और फ्रीस्टाइल इवेंट में अप ने विपक्षी खिलाड़ी को हरा दिया।

लगातार तीसरी बार जीता गोल्ड मेडल

फिर रवि ने कलजान के बाएं पैर पर अटैक कर उन्हें लॉक कर दिया और बाउट को जल्दी खत्म कर दिया। यह भारत का 2022 में इस कुश्ती चैंपियनशिप में पहला गोल्ड मेडल है। रवि इससे पहले 2020 में दिल्ली में और 2021 में अल्माती में हुए इसी टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीता था। इस तरह रवि ने गोल्ड मेडल की हैट्रिक लगाई।