Saturday, March 7, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG ब्रेकिंग: धरना, जुलूस के लिए फॉर्म भरकर बताना होगा आंदोलन का...

CG ब्रेकिंग: धरना, जुलूस के लिए फॉर्म भरकर बताना होगा आंदोलन का मकसद,आम लोगों को परेशानी हुई या भड़काऊ भाषण दिया तो होगी FIR, देखें गाइड लाइन

425

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पिछले 24 घंटे में पुलिस और जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए विद्युत संविदा कर्मचारी और नवा रायपुर में चल रहे किसानों के आंदोलन को बंद करवा दिया है। पूरे प्रदेश में अब गृह विभाग की तरफ से एक आदेश भी जारी किया गया है। इसमें तमाम धरना, निजी, सार्वजनिक कार्यक्रम, धार्मिक, राजनीतिक कार्यक्रमों, जुलूस, रैली, भूख हड़ताल जैसे कार्यक्रमों को लेकर एक गाइडलाइन जारी की गई है।

कलेक्टर और एसपी को गाइडलाइन जारी

यह गाइडलाइन छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग की तरफ से जारी की गई है। इसे प्रदेश के सभी कलेक्टर और एसपी को निर्देशित किया गया है। यह कहा गया है कि सभी सार्वजनिक आंदोलन, धरना प्रदर्शन, राजनीतिक कार्यक्रम वगैरह अब जिला प्रशासन से बिना अनुमति के आयोजित नहीं किए जा सकेंगे।

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने अपने आदेश में कहा है कि यह अक्सर देखने में आता है कि कई संगठन बिना अनुमति के रैली धरना प्रदर्शन जुलूस वगैरह का आयोजन कर रहे हैं। अनुमति लेने के बाद अपने कार्यक्रमों की रूपरेखा बदल देते हैं। जिससे आम लोगों को परेशानी होती है, सड़कें जाम होती हैं कानून व्यवस्था बिगड़ने की संभावना रहती है । इस वजह से यह गाइडलाइन जारी की गई है।