Thursday, March 12, 2026
Home Uncategorized ADM सुनील नायक बने संयुक्त कलेक्टर राजनांदगांव…कोरबा CEO के पद पर सीमा...

ADM सुनील नायक बने संयुक्त कलेक्टर राजनांदगांव…कोरबा CEO के पद पर सीमा की हुई पोस्टिंग…

1077

कोरबा। संयुक्त कलेक्टर व एडीएम सुनील नायक का स्थांतरण राजनांदगांव किया गया है। इसी तरह रायगढ़ में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर सुश्री सीमा पात्रे को कोरबा जनपद सीईओ के पद पर पोस्टिंग की गई है।


बता दें कि छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के सयुंक्त सचिव ने 56 राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी सूची में एडिशनल कलेक्टर सुनील नायक को राजनंदगांव भेजा गया है। वही रायगढ़ में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर सुश्री सीमा पात्रे को कोरबा जनपद पंचायत का सीईओ बनाया गया है।