सीजी बिग ब्रेकिंग: कल भारत बंद, अग्निपथ योजना के विरोध कर रहे हुडदंगियों पर सीधे दर्ज होगी एफआईआर, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर पुलिस तैनात

417

रायपुर। अग्निपथ योजना (Agneepath scheme) का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने 20 जून को भारत बंद (Bharat Bandh tomorrow) का बुलाया है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ पुलिस (Chhattisgarh police deployed at railway station and bus stand) को सतर्क कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सार्वजनिक जगहों पर पुलिस को मुस्तैदी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

सूत्रों की मानें तो कांग्रेस से जुड़े कुछ युवा संगठन इस मामले में विरोध प्रदर्शन करने सामने आ सकते हैं। इस वजह से स्थानीय विरोध प्रदर्शन के आसार कम हैं। फिर भी सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जा रही है।

0.केंद्र से छत्तीसगढ़ पुलिस को मिले खुफिया इनपुट

छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय की तरफ से कहा गया है कि 20 जून को केंद्र सरकार के नए सैन्य भर्ती मॉडल अग्निपथ के विरोध में भारत बंद का आवाहन किया गया है।

गृह मंत्रालय भारत सरकार से मिले इनपुट के आधार पर पूरे प्रदेश की पुलिस को अलर्ट रहने को कहा गया है। कानून व्यवस्था, शांति और सुरक्षा के हर उपाय करने को कहा गया है।