Tuesday, March 3, 2026
Home छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कैबिनेट जय सिंह अग्रवाल ने बताया योग का...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कैबिनेट जय सिंह अग्रवाल ने बताया योग का महत्व… कहा रोजाना योग करने से तन और मन रहता है स्वस्थ्य..

271

रायपुर । अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने रायपुर स्थित मंत्री निवास में योग किया। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि सालों पहले से वे योग करते आ रहे हैं। रोजाना लगभग एक घण्टा सुबह की शुरूवात योग से होता है।


अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर वर्ष में एक दिन योग करने से कुछ नही होगा, योग को हम सबको रोजाना करना होगा तथी तन और मन दोनो स्वस्थ्य रहेगा। योग को आप भी अपने दिनचर्या मे शामील करेंगे इसी कामना के साथ योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।