Sunday, July 12, 2026
Home देश दुल्हन के भाई ने शादी में दिया अनोखा गिफ्ट, दुनिया से जा...

दुल्हन के भाई ने शादी में दिया अनोखा गिफ्ट, दुनिया से जा चुके पिता को ऐसे लाया वापस!

423

Trending Father’s Wax Statue: एक तरफ जहां भाई-बहन एक दूसरे से लड़ते झगड़ते रहते हैं तो वहीं दूसरी तरफ एक दूसरे से बेहद प्यार (Love) भी करते हैं. ऐसा ही कुछ इस वीडियो में भी देखने को मिल रहा है. भाई ने अपनी बहन (Sister) के खास दिन के लिए बहुत ही प्यारा सरप्राइज प्लान किया.

पिता की कमी को दूर करने की कोशिश

बताया जा रहा है कि दुल्हन के पिता की कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से मौत हो गई थी. जाहिर सी बात है अपनी शादी में दुल्हन को पिता की कमी खल रही होगी. लेकिन उसके भाई (Brother) ने इस कमी को थोड़ा सा दूर करने की कोशिश की और अपने पिता के जैसे दिखने वाला मोम का पुतला फंक्शन में ले आया. आप भी इस वीडियो को जरूर देखें…

दुल्हन हुई इमोशनल

जैसे ही दुल्हन ने अपने पिता के पुतले (Wax Statue) को देखा वो भावुक हो गई और रोने लगी. वीडियो में दुल्हन और दुल्हन की मां समेत कुछ रिश्तेदारों की भी आंखें नम हो गईं. इस वीडियो में दुल्हन ने अपने पिता के पुतले को गले लगाकर किस किया. इस खूबसूरत सी वीडियो ने कई लोगों का दिल जीत लिया. इस भाई के सरप्राइज (Surprise) ने अपनी बहन के साथ-साथ कई लोगों को इमोशनल कर दिया.