मुंबई। महाराष्ट्र का सियासी घमासान तेज हो गया है। अब तक का सबसे बड़ा घटनाक्रम यह है कि राज ठाकरे ने शिवसेना के बागी गुट को खुला समर्थन देने का ऐलान किया है। राज ठाकरे की ओर से यह ऐलान तब किया गया जब आज दिन में ही देवेंद्र फडणवीस से उनकी मुलाकात हुई थी। बता दें, दो दिन पहले भी एकनाथ शिंदे ने राज ठाकरे से फोन पर बात की थी।
0.शाम तक गोवा आ जाएंगे बागी विधायक
गुवाहाटी में बैठे एकनाथ शिंदे समर्थक विधायकों को गोवा लाया जा रहा है। स्पेशल फ्लाइट से ये गोवा आएंगे और होटल ताज में ठहरेंगे। इसके बाद मुंबई लाया जाएगा। एकनाथ शिंदे ने दावा किया कि उनके पास दो तिहाई बहुमत है। वे अपने 50 विधायकों को लेकर गुरुवार को मुंबई पहुंचेंगे। इनकी सुरक्षा का विशेष बंदोबस्त किया जा रहा है। वहीं भाजपा ने भी अपने सभी विधायकों को आज शाम तक मुंबई की होटल ताज में जुटने के लिए कहा है।































