Breaking: कॉलेज का डायरेक्टर दूसरी महिला के साथ बेडरूम में उड़ा रहा था गुलछर्रे…तभी आ धमकी पत्नी फिर…

554

बिलासपुर। चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज के संचालक की कायराना करतूत सामने आई है. पत्नी की पिटाई मामले में संचालक पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. बताया जाता है कि इंजीनियरिंग कॉलेज के संचालक की पत्नी घर से बाहर थीं। लेकिन जब वह घर पहुंची तब बेड रूम में उनके पति दूसरी महिला के साथ थे. पत्नी ने जब इस बात का विरोध किया तो पति ने झगड़ा करते हुए उनका बाल पकड़कर घसीटते हुए मारपीट की।

जानकारी के मुताबिक, सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत, पलक जायसवाल (35) रामा लाइफ सिटी में रहती हैं और व्यवसाय करती हैं। उनके पति आशीष जायसवाल चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज के डायरेक्टर हैं। दोनों की आठ साल पहले शादी हुई है। उनकी एक बेटी भी है। पलक ने पुलिस को बताया कि उनके पति छोटी-छोटी बातों को लेकर उनके साथ आए दिन मारपीट करते हैं। उनकी सवा साल की बेटी को भी प्रताड़ित करते हैं। पारिवारिक मामला होने के कारण वह चुप रहीं और सब कुछ सहती रहीं।
पलक जायसवाल ने बताया कि शनिवार सुबह वह अपने निजी कार्य से घर से बाहर गईं थीं। जब वह घर लौटी तब बेड रूम में दूसरी महिला थी। उसे देखकर पलक जायसवाल ने विरोध किया। इस पर पति आशीष ने कहा कि उनकी निजी जिंदगी में दखल देने वाली वह कौन होती हैं। इतना ही नहीं इसके बाद आशीष ने उनका बाल पकड़ लिया और हाथ मुक्के से पिटाई शुरू कर दी। फिर जान से मारने की धमकी देने लगा। पति की इस हरकत के बाद पीड़िता ने थाने में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी.