नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी मंगलवार को दूसरी बार प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होने जा रही हैं। इस दौरान कांग्रेस सत्याग्रह कर रही है। सांसदों और नेताओं के बाद अब पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भी हिरासत में ले लिया गया है। खास बात है कि विजय चौक पर जारी मार्च के दौरान वह धरने पर बैठ गए थे। तब पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में लिया था, लेकिन राहुल सड़क पर डटे हुए थे। करीब 45 मिनट के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।
खबर है कि इमरान प्रतापगढ़ी, केसी वेणुगोपाल, दीपेंद्र हुड्डा समेत कई नेता पुलिस वैन में मौजूद हैं। इधर राजधानी दिल्ली स्थित कार्यालय पर यूथ कांग्रेस ने हंगामा कर दिया है। इधर, पुलिस भी लगातार हालात नियंत्रित करने में जुटी हुई है। पुलिस ने कई सांसदों को हिरासत में लिया है।
#WATCH | Delhi: Congress MPs march from Gandhi Statue in the Parliament premises towards Vijay Chowk, in protest against ED questioning of party's interim president Sonia Gandhi in National Herald case.
Rahul Gandhi also taking part in the protest march. pic.twitter.com/dfu18gdUoN
— ANI (@ANI) July 26, 2022