Friday, March 13, 2026
Home छत्तीसगढ़ Breaking: महात्मा गांधी रोजगार गारंटी परिषद का गठन… शेष राज हरबंश बने...

Breaking: महात्मा गांधी रोजगार गारंटी परिषद का गठन… शेष राज हरबंश बने सदस्य, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…

274

जांजगीर। राज्य सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजागर गारंटी परिषद का गठन कर अलग अलग जिलों के लिए सदस्य नामांकित किया है। जिसमें पामगढ़ के शेषराज हरबंश को जांजगीर जिला का सदस्य बनाया गया है।

बता दें कि राज्य सरकार ने महात्मा गांधी रोजगार गारंटी के तहत संचालित कार्यो के मॉनिटरिंग के लिए परिषद का गठन किया है। जिससे महात्मा गांधी राट्रीय रोजगार गारंटी के तहत संचालित कार्यो की निगरानी की जा सके। इसके लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने 6 जिलो के लिए सदस्य मनोनीत किया है। जिसमें जांजगीर चाम्पा जिले के लिए पामगढ़ के समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ता शेषराज हरबंश को नामांकित किया है। पामगढ़ के सीनियर कार्यकर्ता को मनरेगा प्रकोष्ठ में जगह मिलने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष ब्याप्त है।

 

देखें आदेश…