Tuesday, March 3, 2026
Home देश CWG 2022: बजरंग पूनिया ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में कनाडा के...

CWG 2022: बजरंग पूनिया ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में कनाडा के पहलवान को किया चित, अंशू मलिक ने जीता सिल्वर

209

बर्मिंघम । (Bajrang Punia won the gold medal, Anshu Malik won the silver medal ) बर्मिंघम में चल रहे 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के बजरंग पूनिया ने 65 किलोग्राम भारवर्ग में कनाडा के पहलवान को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया ।

(Bajrang Punia won the gold medal, Anshu Malik won the silver medal ) इससे पहले भारत की अंशू मलिक ने 57 किग्रा भारवर्ग में सिल्वर मेडल जीता. हालांकि, वह फाइनल मुकाबले में गोल्ड मेडल जीतने से चूक गईं, इस इवेंट में नाइजीरिया की ओडुनायो अदेकुओरोये ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

(Bajrang Punia won the gold medal, Anshu Malik won the silver medal ) फाइनल मुकाबले के पहले राउंड में नाइजीरिया की ओडुनायो अदेकुओरोये ने चार प्वाइंट्स हासिल किए। इसके बाद दूसरे राउंड में अंशू ने जोरदार वापसी की और चार प्वाइंट्स हासिल किए, लेकिन नाइजीरिया की ओडुनायो अदेकुओरोये ने भी दूसरे राउंड में दो प्वाइंट्स हासिल किए। ऐसे में अंशू गोल्ड मेडल नहीं जीत सकीं और अंशू मलिक को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा।