Tuesday, March 10, 2026
Home छत्तीसगढ़ SECL के सीएमडी कुसमुंडा मेगा प्रोजेक्ट के दौरे पर पहुंचे,OB पैच का...

SECL के सीएमडी कुसमुंडा मेगा प्रोजेक्ट के दौरे पर पहुंचे,OB पैच का निरीक्षण कर अफसरों से की उत्पादन बढ़ाने पर चर्चा…

393

बिलासपुर/कोरबा। सीएमडी एसईसीएल डॉ प्रेम सागर मिश्रा, आज दोपहर फ़ील्ड विज़िट पर कुसमुंडा मेगा प्रोजेक्ट पहुँचे । व्यू प्वाइंट पर विभागध्यक्षों के साथ बैठक उपरांत उन्होंने 42 क्यूबिक मीटर शॉवल के साथ संचालित हो रहे ओबी पैच का निरीक्षण किया । इसके बाद , वे गोदावरी कोल पैच और फिर बरकुटा कोल-ओबी पैच में पहुँचे । उन्होंने सरफ़ेस माईनर का ऑपरेशन देखा तथा नए पैच के विकसित किए जाने से सम्बंधित प्रगति की जानकारी ली ।

 


उत्खनन टीम को निर्देश देते हुए सीएमडी एसईसीएल ने कहा कि मशीनों की उपलब्धता तथा उनका उपय दोनों की अभिवृद्धि की दिशा में प्रयास किए जाएँ । उन्होंने ईएंडएम टीम से जल निकासी की व्यवस्था के सम्बंध में जानकारी लिया तथा आवश्यक निर्देश दिए। वे नारायणी पैच भी गए।


खदान के निरीक्षण उपरांत उन्होंने माइनिंग एवं उत्खनन सँवर्ग के अधिकारियों की बैठक ली तथा लक्ष्य प्राप्ति के लिए हरसंभव कदम उठाने के निर्देश दिए। बता दें कि कुसमुंडा परियोजना एसईसीएल की हीं नहीं बल्कि कोल इण्डिया के मेगा प्रॉजेक्ट्स में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। कल, एसईसीएल द्वारा प्रेषित 47 रेक कोयले में सर्वाधिक 18 रेक कुसमुंडा क्षेत्र के रहे।