Friday, March 13, 2026
Home कोरबा KORBA:सियान सदन में वरिष्ठ नेता मूरित राम साहू ने फहराया तिरंगा… स्वतंत्रता...

KORBA:सियान सदन में वरिष्ठ नेता मूरित राम साहू ने फहराया तिरंगा… स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं…

302

कोरबा: नगर पालिका निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 6 पुरानी बस्ती चित्रा टॉकीज के सामने स्थित सियान सदन में हर्षोल्लास व गर्मजोशी के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।यहां वरिष्ठ नागरिक व नेता मूरित राम साहू ने ध्वजारोहण किया।इस अवसर पर उन्होंने देश की आजादी के लिए शहीद हुए जवानों की शहादत को नमन किया।

बता दें कि वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद व वरिष्ठ कांग्रेस नेता धरम निर्मले ने समस्त वार्ड वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता संधर्ष की सफलता हमें बताती हैं कि संकल्प से किसी भी बड़े लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश परसाई, एल्डरमैन सनत दास दिवान, पार्षद श्रीमती धनश्री साहू,विमल थवाईत, पत्रकार सुरेश रोहरा,प्रकाश तिवारी, बाबा खान,टिकेश्वर सिंह ,शैलेन्द्र सिंह ठाकुर, अब्दुलगनी, सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अरुण शर्मा,कमल दिवान,रघु दिवान सहित वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित है। इस अवसर पर उपस्थित जनों को मिष्टान्न का वितरण भी किया गया।