Sunday, March 15, 2026
Home देश झारखंड बिग ब्रेकिंग: CM हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता रद्द, राज्यपाल रमेश...

झारखंड बिग ब्रेकिंग: CM हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता रद्द, राज्यपाल रमेश बैस ने चुनाव आयोग की सिफारिश पर लिया फैसला

318

Jharkhand Big Breaking: CM Hemant Soren’s assembly membership canceled, Governor Ramesh Bais decided on the recommendation of the Election Commission

नई दिल्‍ली/रांची। झारखंड के CM हेमंत सोरेन की विधानसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार लाभ का पद मामले को लेकर राज्यपाल ने सोरेन की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा कर दी है।

बता दें कि सोरेने के CM रहते हुए खदान लीज का पट्‌टा लेने के मामले में चुनाव आयोग ने गुरुवार को राज्यपाल से सोरेन की सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की थी।

राज्यपाल रमेश बैस ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से इस मामले में राय ली थी। उन्होंने झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के साथ आयोग के लीगल एक्सपर्ट व अन्य बड़े अधिकारियों से भी बात की, उसके बाद फैसला लिया।

हालांकि सोरेन को चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित करने के मामले में अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। राजभवन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। चुनाव आयोग इसकी अधिसूचना जारी करेगा। संभवतः शनिवार को इसके जारी होने की संभावना है।