कोरबा। बेखौफ होकर फर्राटे भर नाबालिग वाहन चालकों पर ट्रैफिक पुलिस ने शिकंजा कसा है। नाबालिक वाहन चालकों के वाहनों पर लॉक लगाते हुए 30 अधिक वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 28 हजार का जुर्माना वसूला हैं।

बता दें कि सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने यातायात पुलिस नाबालिग वाहन चालकों की चेकिंग अभियान चला रही है। इस कड़ी कम उम्र के बच्चों को वाहन ड्राइव न करने की समझाइश देते हुए उनके पालकों को भी नियमों से अवगत कराया जा रहा हैं। इस कड़ी में आज डीएसपी यातायात शिवचरण सिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला कर 30 से अधिक नाबालिग बाइक चलाते पकड़े गए हैं। पहले पालकों को मौके पर बुलाने के बाद चेतावनी देकर छोड़ा जा रहा था। बावजूद इसके अब नहीं मानने वालों पर अब मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

सोमवार को निर्मला इंग्लिश स्कूल कोसाबाड़ी के सामने चौक पर चेकिंग अभियान के दौरान 14 नाबालिकों को बाइक चलाते यातायात पुलिस ने पकड़ा, इनके वाहन में लॉक लगाकर मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई करते हुए 28 हजार रु जुर्माना वसूला गया है। नाबालिगों को वाहन चलाए जाने से रोकने और यातायात नियमों का पालन कराने चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में रक्षित निरीक्षक अनथ साय पैकरा, सूबेदार भुनेश्वर कश्यप, एएसआई मनोज राठौर, आरक्षक सुरेश यादव, अजय राजवाड़े, प्रेम सिंह शामिल हैं।































