लहंगे के बटन के अंदर छुपाए लाखों रुपये, दिल्ली एयरपोर्ट पर ऐसे हुआ बड़ा खुलासा

288

दिल्ली।एयरपोर्ट पर कई बार कुछ लोग सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर कैश या फिर ड्रग्ज (Drugs) ले जाने की कोशिश करते हैं लेकिन अक्सर ऐसे लोगों का प्लान फेल हो जाता है और ये एयरपोर्ट पर रंगे हाथों पकड़े जाते हैं. ऐसा ही कुछ दिल्ली के एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर हुआ है. इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब अटेंशन (Attention) बटोर रहा है. कई लोग तो आरोपी की चालाकी देखकर हक्के-बक्के नजर आए.

हुआ बड़ा खुलासा

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) पर शेयर किया गया है. महज 50 सेकेंड का ये वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है. इस वीडियो के कैप्शन (Caption) में लिखा हुआ है कि सतर्क CISF कर्मियों ने IGI एयरपोर्ट पर एक बैग की जांच के दौरान बड़ा खुलासा किया है।

निकले 41 लाख रुपये

इस वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि नई दिल्ली के IGI एयरपोर्ट के अंदर रखे लहंगे के बटन में विदेशी मुद्रा (लगभग 41 लाख रुपये) छुपाकर ले जा रहे एक यात्री (Passenger) को पकड़ा गया. यात्री को कस्टम के हवाले कर दिया गया है. आगे की जांच करके इस मामले पर कार्रवाई (Action) की जाएगी. आपको बता दें कि बैग से कुल 1,85,500 सऊदी रियाल बरामद किए गए हैं.

वीडियो हुआ वायरल

CISF ने ट्विटर पर इसका वीडियो भी शेयर (Share) किया. जिस तरह से लहंगे से नकदी (Cash) बरामद की गई, उसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स खुद को रिएक्ट करने से नहीं रोक पा रहे हैं. इस वीडियो (Trending Video) को अब तक हजारों बार देखा जा चुका है.