कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव : आज केरल जाकर राहुल गांधी से मिलेंगे गहलोत,  मनाने का आखिरी प्रयास करेंगे

196

Congress President  election: Gehlot will meet Rahul Gandhi in Kerala today, will make his last attempt to persuade, then

जयपुर/नई दिल्‍ली।  कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव लेकर 22 सितबंर गुरुवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही सियासी सरगर्मियां बढ़ गई हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राहुल गांधी से मिलने के लिए केरल के कोच्ची  और एर्नाकुलम जा रहे हैं।

गहलोत राहुल गांधी से मिलकर आखिरी बार उन्हें अध्यक्ष पद पर नामांकन के लिए मनाने के लिए अपनी बात रखेंगे। राहुल गांधी की हां-ना के बाद गहलोत खुद नामांकन करने के लिए आगे बढ़ेंगे। इससे पहले गहलोत ने बुधवार को दिल्ली में सोनिया गांधी से करीब दो घंटे तक चर्चा की थी। इसके बाद अब राहुल गांधी से चर्चा करने जा रहे हैं।

गहलोत बुधवार रात को मुंबई पहुंचे थे, जहां से आज दोपहर 12 बजे कोच्चि पहुंचेंगे। यहां से राहलु गांधी की यात्रा में एर्नाकुलम और त्रिसूर और चालकुडी तक जाएंगे। गहलोत चालकुडी में नाइट स्टे करेंगे और शुक्रवार वहां से शिरडी जाएंगे। गहलोत शिरडी साईं बाबा के दर्शन करने के बाद स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। गहलोत का शुक्रवार शाम 6 बजे जयपुर लौट आएंगे।