Monday, March 30, 2026
Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर-इंदौर फ्लाइट आज से, मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने किया वर्चुअल शुभारंभ, केंद्रीय...

बिलासपुर-इंदौर फ्लाइट आज से, मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने किया वर्चुअल शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी जुड़े

292

Bilaspur-Indore flight from today, Chief Minister Bhupesh Baghel did virtual launch, Union Minister Jyotiraditya Scindia also joined

बिलासपुर/रायपुर/नई दिल्‍ली/इंदौर। Bilaspur-Indore flight from today: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार 3 अक्‍टूबर को बिलासपुर से इंदौर विमान सेवा का वर्चुअल शुभारंभ किया।

मुख्‍यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बिलासा देवी केवट हवाई अड्डा, बिलासपुर (चकरभाठा) से बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर विमान सेवा का वर्चुअल शुभारंभ किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी नई दिल्ली से कार्यक्रम से जुड़े और मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट कार्यक्रम में इंदौर से जुड़े।