Tuesday, March 10, 2026
Home कोरबा KORBA: अवैध धान खरीदी बिक्री रोकने के लिए तहसील स्तर पर उड़नदस्ता...

KORBA: अवैध धान खरीदी बिक्री रोकने के लिए तहसील स्तर पर उड़नदस्ता दल का गठन…

427

कोरबा। जिले में अवैध धान खरीदी बिक्री रोकने के लिए कलेक्टर संजीव झा ने तहसील स्तर पर उड़न दस्ता दल का गठन किया है। उड़नदस्ता दल में जिले के तहसीलों के तहसीलदारों सहित नायब तहसीलदार, खाद्य निरीक्षक, संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी एवं कृषि उपज मंडी के कर्मचारी को भी शामिल किया गया है।

जिला खाद्य अधिकारी जे के सिंह ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन अवधि के दौरान अवांछित व्यक्तियों के द्वारा पंजीकृत किसान के धान के रकबे में खपाने – बेचने का प्रयास किया जा सकता है। बिचौलियों से अवैध धान खरीदी पर सतत् निगरानी रखने के लिए तहसील स्तर पर उड़न दस्ता दल का गठन किया गया है। उड़न दस्ता दल धान खरीदी केंद्रों में अन्य राज्यों के अवैध धान की आवक – विक्रय एवं कोचियों – बिचौलियों से अवैध धान खरीदी पर सतत निगरानी रखेगी।