Tuesday, March 3, 2026
Home कोरबा KORBA: हाथी के कलभ को मारने वाले 13 आरोपी गिरफ्तार-सरगना फरार.. विभाग...

KORBA: हाथी के कलभ को मारने वाले 13 आरोपी गिरफ्तार-सरगना फरार.. विभाग कर रहा सरगर्मी से तलाश…

492

कोरबा। कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज में हाथी के कलभ को मारने वाले 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वही हत्या का षड्यंत्र रचने वाला सरगना अभी भी फरार है। मुख्य आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

 

बता दें कि जिले के कटघोरा वन मंडल अंतर्गत पसान रेंज के ग्राम बनिया में हाथी के 1 साल के बच्चे को मार कर दफन करने के मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी कमल भान सिंह जो कि जनपद सदस्य है, वह अभी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश वन अमला कर रहा है।

बताया गया कि 20-21 अक्टूबर की रात इस हाथी को महुआ और धान में कीटनाशक जहर मिलाकर खिलाया गया था। जिसके बाद उसकी मौत हो गई तो उसे वहीं दफन कर दिया गया था। आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।इनके विरुद्ध वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।