Wednesday, October 14, 2026
Home देश करगिल पहुंचे पीएम मोदी, जवानों से कहा- इससे बेहतर दिवाली और कहां

करगिल पहुंचे पीएम मोदी, जवानों से कहा- इससे बेहतर दिवाली और कहां

382

जम्‍मू/करगिल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर साल की तरह इस साल भी जवानों के साथ दिवाली मनाई। पीएम मोदी सोमवार सुबह करगिल पहुंचे, यहां जवानों से मिले, उनके साथ खुशियां बांटी। यह नौवीं बार है जब पीएम मोदी दिवाली पर सेना के जवानों के बीच हैं।

पीएम मोदी ने यहां अपने संबोधन में कहा, मुझे इससे बेहतर दिवाली और कहां नसीब हो सकती है। नागरिकों आतिशबाजी करते हैं, लेकिन आप लोगों की (सेना की) आतीशबाजी तो बहुत अलग होती है। यहां प्रधानमंत्री ने करगिल युद्ध का जिक्र किया और कहा कि दिवाली का मतलब है कि आतंक रूप राक्षस का अंत करना।

पीएम ने कहा, ‘मेरे लिए आप सभी वर्षों से मेरा परिवार रहे हैं। आप सभी के बीच दिवाली मनाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। बता दें नरेंद्र मोदी 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बने थे और उसी साल से देश की सुरक्षा करने वाले जवानों के बीच सरहद पर जाकर दिवाली मनाते हैं। प्रधानमंत्री उन्हें मिठाई खिलाते हैं, उनसे बार करते हैं और उनका उत्साहवर्धन करते हैं।