Tuesday, March 10, 2026
Home छत्तीसगढ़ Naked Body : जली हालत में मिला नग्न लाश, पुलिस ने शुरू...

Naked Body : जली हालत में मिला नग्न लाश, पुलिस ने शुरू की जांच

398

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। Naked Body : जिले में एक युवक की अधजली लाश मिली है। उसके शरीर में कपड़े भी नहीं थे। ऐसे में माना जा रहा है कि पहले उसकी हत्या की गई है। इसके बाद जलाकर उसके शव को फेंक दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामला मोहगांव थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक जीराटोला मेन रोड पंडरी पखना पहाड़ी के पास कुछ लोग पहुंचे थे। यहां उन्होंने झाड़ियों के पास एक शख्स की लाश देखी थी। लाश पूरी तरह से जली हुई थी। ये देखने के बाद लोगों ने पुलिस को ही इस बात की सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा (Naked Body) कि जिसकी लाश है, उसकी उम्र लगभग 30 से 40 साल के बीच होगी। उसके शरीर में कपड़े भी नहीं थे। ऐसे में पुलिस ने आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की। पास के जंगल में भी तलाशी ली गई। मगर कुछ पता नहीं चल सका है।