Tuesday, March 3, 2026
Home Uncategorized Warning : गुंडा और निगरानी बदमाशों की थाने में ली गई परेड,...

Warning : गुंडा और निगरानी बदमाशों की थाने में ली गई परेड, वार्निंग सुधर जाओ नहीं तो….

426
कोरबा। Warning : जिले में अपराधों पर नकेल कसने गुंडा और निगरानी बदमाशों को थाने में बुलाकर परेड ली गई। उन्हें ताकीद दी कि अपनी आदत सुधार लें नहीं तो उन्हें जेल की हवा खानी पड़ेगी।
बता दें कि  पुलिस अधीक्षक कोरबा (Warning) संतोष सिंह ने अफसरों को अपराधी तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा गुंडे बदमाशों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में शुक्रवार को नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्वदीपक त्रिपाठी द्वारा कोरबा अनुविभाग के अंतर्गत सूचीबद्ध गुंडा एवं निगरानी बदमाशों का परेड पुलिस चौकी रामपुर में बुलाकर कड़े शब्दों में चेतावनी देते अपनी आदतों में सुधार की ताकीद दी।
पुलिस ने गुंडा बदमाशों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि जो बदमाश अपनी आदतों में सुधार नहीं करेंगे उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ेगी। नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्वदीपक त्रिपाठी गुंडा एवं निगरानी बदमाशों से बारी-बारी से समझाइश देते हुए कहा कि जो बदमाश अपनी आदतों में सुधार कर चुके हैं उन्हें माफी सूची में लाने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।
इस अवसर (Warning) पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रूपक शर्मा, थाना प्रभारी बालको निरीक्षक मनीष नगर, थाना प्रभारी उरगा निरीक्षक सनत सोनवानी, चौकी प्रभारी रामपुर उपनिरीक्षक कृष्णा साहू, चौकी प्रभारी मानिकपुर उपनिरीक्षक लालन पटेल सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।