एक ट्वीट और कंगाल हो गया अरबपति… रातोरात गंवाई इतनी बड़ी रकम!

354

नई दिल्ली । आज कल लोग सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा समय बिताते है, कई ऐसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिन्हे सबसे सुरक्षित माना जाता है। इनमे से एक है ट्वीटर। ट्वीटर को दुनिया का सबसे सुरक्षित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म माना जाता है, लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ हैए कि लोग ट्वीटर का इस्तेमाल करने से पहले हिचकिचा रहे हैं।

 

सैम बैंकमैन-फ्राइड को लगा तगड़ा झटका

दरअसल, अरबपति सैम बैंकमैन-फ्राइड को तगड़ा झटका लगा है। उन्हें 24 घंटे के अंदर करीब 1167 अरब रुपये का नुकसान हुआ है। उनकी नेटवर्थ में लगभग 94% की बड़ी गिरावट आई है। एक रिपोर्ट के अनुसार किसी भी अरबपति की संपत्ति में एक दिन में आने वाली यह सबसे बड़ी गिरावट है। 30 साल के सैम बैंकमैन-फ्राइड Cryptocurrency Exchange FTX के फाउंडर और पूर्व सीईओ हैं। वित्तीय संकट के बीच उन्होंने सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है। कहा जा रहा है कि एक ट्वीट ने बैंकमैन-फ्राइड को कंगाल कर दिया और उनके क्रिप्टो साम्राज्य का पतन हो गया।

इस वजह से आई बैंकमैन-फ्राइड संपत्ति में इतनी बड़ी गिरावट

दरअसल, सैम बैंकमैन-फ्राइड की संपत्ति में इतनी बड़ी गिरावट तब आई जब उन्‍होंने ट्वीट कर ऐलान किया कि उनके क्रिप्‍टो एक्सचेंज FTX को प्रतिद्वंद्वी बिनांस खरीदने जा रहा है। ट्विटर पर फ्राइड को SBF के नाम से जाता है। फ्राइड के इस ऐलान के बाद बिनांस के हेड चैंगपेंग झाओ का भी ट्वीट आया। इसमें उन्होंने लिखा कि FTX नकदी के संकट से गुजर रहा है। इसको खरीदने के लिए समझौता पत्र पर साइन कर दिया है।