अपने पार्टनर से बेहद प्यार करती हैं ये महिलाएं, यदि यह जन्मतिथि है तो बिना किसी समझौते के कर सकते हैं विवाह

232

नई दिल्ली। इस समय शादी के दिन चल रहे हैं। इसलिए हम आपके लिए खुशखबरी लेकर आए हैं। अगर आपकी गर्लफ्रेंड, होने वाली पत्नी का मूलांक 2 है तो आप भी खुश हो जाइए क्योंकि अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 2 की महिलाएं अपने पार्टनर को जी भर के प्यार करती हैं। अब मूलांक 2 क्या है? यह आपके जन्मदिन का योग है। मान लीजिए कि किसी जातक की जन्म तिथि 11 मई 1991 है, तो 11 अंक का एक अंक का योग इस जातक का मूलांक है। 11= 1+1 =2 इसका मूलांक होगा।

मूलांक 2 के लोगों का व्यक्तित्व
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को हुआ है तो उस व्यक्ति का मूलांक 2 होता है। इन जातकों को चंद्रमा से अधिक ऊर्जा प्राप्त होती है। ऐसे लोग हृदय से बेहद कोमल होते है। इसलिए ये लोग अधिक भावुक होते हैं।
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 2 के जातक दिमाग के धनी होते हैं। ये लोग बौद्धिक कार्यों में अधिक सफल सिद्ध होते हैं। कहा जाता है कि इनकी बुद्धि और चातुर्य अच्छा होता है। इनके इसी गुण के कारण मूलांक 2 के लोग दूसरों से अधिक सम्मान प्राप्त करते हैं।
बेहद संवेदनशील
कुछ ऐसे भी जातक होते हैं जो लगातार दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। बहुत प्यार करने वाला, आध्यात्मिक, शांतिपूर्ण, विनम्र, दूसरों का ख्याल रखने वाला जातक मूलांक 2 का स्वामी होता है। मूलांक 2 से संबंध रखने वाला व्यक्ति दूसरों को हंसाते हैं लेकिन अंदर से अक्सर दुखी रहते हैं। ये लोग बहुत ही संवेदनशील होते हैं।

कला प्रेमी और मृदुभाषी
ऐसे लोगों को कला से प्रेम होता है। अच्छे कपड़े पहनना पसंद है। ऐसे लोग बहुत ही मधुर और मृदुभाषी होते हैं। देखने में भी खूबसूरत होते हैं। ये अपने व्यक्तित्व से दूसरों को आकर्षित करते हैं। अगर महिलाओं में मूलांक 2 हो तो वो अपने पार्टनर से बहुत प्यार करती हैं।

लोग मूलांक 2 वाले लोगों पर आंख बंद करके भरोसा करते हैं, लेकिन उनके स्वभाव के कारण, अक्सर उन्हें धोखा मिलता है। शर्मीले होने के कारण किसी काम में पुरजोर पहल नहीं करते। ऐसे लोग बेहद आलसी होते हैं। उनके कर्मों का फल किसी और को मिलता है। उन्हें इस बात का पहले से अंदाजा होता है कि भविष्य में क्या हो सकता है।