Tuesday, March 10, 2026
Home छत्तीसगढ़ हिमाचल में कांग्रेस सरकार बनाने सीएम भूपेश बघेल को आलाकमान ने दी...

हिमाचल में कांग्रेस सरकार बनाने सीएम भूपेश बघेल को आलाकमान ने दी वरिष्ठ पर्यवेक्षक की बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ पर भरोसा

241

रायपुर। CM Bhupesh Baghel given big responsibility of senior supervisor: हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के रूझान ने कांग्रेस की उम्मीद को बढ़ा दिया है। हिमाचल में विधायकों को टूट से बचाने के लिए कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ पर भरोसा किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला सहित प्रदेश के अन्य नेताओं को विधायकों की टूट को रोकने का जिम्मा सौंपा है।

CM Bhupesh Baghel given big responsibility of senior supervisor: मुख्यमंत्री बघेल चुनाव परिणाम घोषित होने के समय आठ दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के शिमला में रहेंगे। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की बहन आशा कुमारी भी चुनाव लड़ रही हैं।

CM Bhupesh Baghel given big responsibility of senior supervisor: बता दें कि कांग्रेस के लिए सबसे सुरक्षित राज्य के रूप में छत्तीसगढ़ उभरकर सामने आया है। राज्यसभा चुनाव के समय हरियाणा के विधायकों और झारखंड सरकार पर संकट के दौरान वहां के विधायक नवा रायपुर के मेफेयर रिसोर्ट में आकर रूके थे। अब हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के लिए बहुमत मिलने पर एक बार फिर यह परिपाटी दोहराई जा सकती है।