Saturday, March 7, 2026
Home देश लड़के ने दीपिका की तरह लचकाई कमर, ‘बेशर्म रंग’ का ये देसी...

लड़के ने दीपिका की तरह लचकाई कमर, ‘बेशर्म रंग’ का ये देसी वर्जन देख हंसी नहीं रुकेगी

239

शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड मूवी ‘पठान’ (Pathan Movie) का पहला गाना ‘बेशर्म रंग’ (Besharam Rang) रिलीज होने के साथ सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो गया। तमाम मीम्स शेयर किए जा रहे हैं। फनी वीडियो बनाए जा रहे हैं, और दीपिका पादुकोण के डांस मूव्स का खूब मजाक बनाया जा रहा है। जहां कुछ लोग इस गाने को जबरदस्त बता रहे हैं, तो वहीं कई ऐसे भी हैं जिन्होंने गाने को जैन के मकीबा (Makeba) गाने से कॉपी बताया है। इतना ही नहीं, कई एडिटिंग के खिलाड़ियों ने इस गीत के साथ छेड़छाड़ भी की। मतलब, किसी ने दीपिका के डांस मूव्स के बैकग्राउंड में भोजपुरी, तो कोई दूसरा सॉन्ग डाल दिया। अब कुछ लड़कों ने गर्दा काम किया है! भाई साहब, उन्होंने बेशर्म रंग को अपने हिसाब से रीक्रिएट किया है, जिसे देखकर आपकी हंसी नहीं रूकेगी।

यह वीडियो ट्विटर हैंडल @Being_Humor से 15 दिसंबर को शेयर किया और लिखा- ‘बेशर्म रंग’ का गजब रिक्रिएशन। इस वीडियो को अबतक 2 लाख से अधिक व्यूज और 4 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। सैकड़ों लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक शख्स ने लिखा कि इन लड़कों ने तो सबको फेल कर दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा- बेशर्म सॉन्ग बायकॉट के बाद। वहीं Reticent ने लिखा कि यह एसआरके-दीपिका वाले से बेहतर है। आप भी अपने दिल की बात कमेंट सेक्शन में लिखें। वैसे एक बात तय है हंसी रूकेगी नहीं।

https://twitter.com/i/status/1603271058383335426

दीपिका का बेशर्म रंग सॉन्ग इंटरनेट पर खूब चर्चा में है। ऐसे में जब इन युवकों ने उस गाने को अपने स्टाइल में रीक्रिएट किया, तो सब हंसते रह गए। दरअसल, इस क्लिप में सबसे गजब है वो बंदा, जिसने दीपिका के डांस स्टेप्स को कॉपी करने की कोशिश की है। भाई ने अपनी कमर को ऐसे लचकाया है कि दीपिका भी देखती रह जाएं। यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहा है। अगर आपने अबतक इस डांस वीडियो को नहीं देखा तो देख लीजिए। लड़का… दीपिका को टक्कर देने निकला है भई!