दिल्ली पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, सोनिया गांधी, प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा भी शामिल हुए

175

नई दिल्ली। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में दिल्ली में एंट्री कर चुकी है जहां राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा अब मोहब्बत की इस आवाज और भारत के लोगों के मैसेज को दिलवालों की नगरी यानी दिल्ली तक ले जाएगी।

आज शनिवार को यात्रा ने बदरपुर बॉर्डर से सुबह दिल्ली में प्रवेश किया। इस यात्रा में प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हो गई हैं यात्रा जयदेव आश्रम होते हुए आश्रम चौक के पास पहुंचेगी।भारत जोड़ो यात्रा शाम करीब 4.30 बजे लाल किले पर जाएगी। जहां राहुल लोगों को संबोधित करेंगे।