Wednesday, March 4, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG News: जगदलपुर में पैसों के लिए कारोबारी की हत्या, दो गिरफ्तार

CG News: जगदलपुर में पैसों के लिए कारोबारी की हत्या, दो गिरफ्तार

220

जगदलपुर। CG News: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में 64 साल के कारोबारी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इस मामले के 3 दिन बाद बस्तर पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक अन्य आरोपी फरार है।

CG News: दरअसल, शहर के कुम्हाररास के रहने वाले घेवरचंद खत्री (64) की उसके घर में लाश मिली थी। पुलिस ने मामले की जांच की और CCTC फुटेज खंगाला तो उसमें देखा गया कि एक महिला घर के अंदर जाती दिखी।

CG News: जिसके कुछ देर बाद कैमरा ऑफ हो गया। पुलिस ने आस-पास के जिले के थानों में महिला के बारे में पता लगाया। कुछ लोगों से महिला के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि, उसका नाम साधना मंडल है जो कांकेर की रहने वाली है।

पैसों के लेनदेन का था विवाद

CG News: आरोपी महिला की पहचान होने के बाद रायपुर से पुलिस ने महिला को पकड़ लिया है। महिला ने पुलिस के सामने हत्या का सारा राज खोल दिया। उसने पुलिस को बताया कि, घेवरचंद खत्री को पिछले 6 महीने से जानती है। लगातार उसके घर आना-जाना लगा रहता था। पैसों की लेनदेन होता था।

बार बार पैसे मांगने की वजह से हत्या

CG News: पूछताछ में महिला पुलिस को बताया कि उसके दोस्त शाहरुख खान को इसके बारे में पता था। वो उससे घेवरचंद से पैसे मांगने कहता था। कुछ दिन पहले पैसों को लेकर महिला और घेवरचंद के बीच थोड़ा विवाद हो गया था। जिसके बाद 20 दिसंबर को महिला अपने साथी शाहरुख खान और गोलू के साथ किराए की एक लग्जरी कार बुक कर घेवरचंद के घर पहुंची।

शराब पिलाकर गला घोंटकर कर दी हत्या

CG News: महिला को घर के बाहर छोड़ कर दोनों युवक शहर में ही घूम रहे थे। साधना ने घेवरचंद को जमकर दारू पिलाई। जब वह उठने की स्थित में नहीं था तो फिर देर रात शाहरुख और गोलू को घर बुला लिया। इससे पहले उसने घर पर लगे सीसीटीवी को भी किसी तरह बंद कर दिया था।

CG News: घर पहुंचने के बाद तीनों ने मिलकर घेवरचंद का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। फिर घर में रखे लॉकर तोड़कर पैसे निकालने की कोशिश किए। लॉकर नहीं खुला तो साथ लेकर चले गए। जंगल में तोड़े और उसमें रखे 10 हजार रुपए और चांदी के सिक्के को आपस में बांट लिया।

CG News: साधना के बताए अनुसार पुलिस ने शाहरुख (28) को कांकेर में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी निवेदिता पॉल ने बताया कि,तीसरे आरोपी गोलू को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।