Thursday, June 11, 2026
Home छत्तीसगढ़ Malkharoda: क्रिसमस मेले में चले चाकू, दुकान के गल्ले से रुपये निकालने...

Malkharoda: क्रिसमस मेले में चले चाकू, दुकान के गल्ले से रुपये निकालने से रोका तो व्यापारी पर…

382

सक्ति।छतीसगढ़ के नवगठित जिले सक्ती में क्रिसमस के अवसर पर लगे मेले में सोमवार रात चाकूबाजी हो गई। मेले में लगी एक दुकान के गल्ले से कुछ लोग रुपये निकालने का प्रयास कर रहे थे। दुकानदार ने देखा तो उन्हें रोकने की कोशिश की। इस पर उन्होंने गाली-गलौज करते हुए दुकानदार पर चाकू से हमला कर दिया। इसके चलते दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मालखरौदा में क्रिसमस के दौरान मसीही समाज की ओर से सात दिन तक मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेले में अलग-अलग कई तरह की दुकानें लगती हैं। सोमवार रात करीब 10 बजे मेले में लगी क्रॉफ्ट शॉप में काफी भीड़ थी। इसी दौरान एक युवक दुकान में रखे गल्ले से रुपये निकालने का प्रयास करने लगा। दुकानदार ने देखा तो उसे मना किया। इस पर युवक ने अपने साथियों को बुला लिया।

कुछ ही देर में अन्य युवक भी पहुंच गए और गालियां देते हुए दुकानदार के सिर पर चाकू मार दिया। इसके चलते वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। उसने दुकानदार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। वहीं मेले की भीड़ में हुई इस वारदात के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। उनका कहना है कि भीड़ वाले इलाके में भी अब सुरक्षित नहीं हैं।