Thursday, April 16, 2026
Home कोरबा भगवान श्री अय्यपा जी के पुष्पाभिषेक-नागपूजन सहित अनेक भक्तिमय आयोजनों के साथ...

भगवान श्री अय्यपा जी के पुष्पाभिषेक-नागपूजन सहित अनेक भक्तिमय आयोजनों के साथ मंडल पूजा महोत्सव सम्पन्न

357

कोरबा। एसईसीएल कोरबा स्थित श्री अय्यपा मन्दिर में 17 नवम्बर से चलने वाले मंडल पूजा महोत्सव का आज वैभवशाली समापन गरिमामय समारोह में परंपरागत पूजन-अर्चन के साथ हुआ।

महोत्सव के दौरान श्री अय्यपा जी पूजा-अर्चना मंत्रोचारण के साथ भक्तिमय वातावरण में की गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में असंख्य दीप प्रज्वलित किये गए जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

मंडल पूजा के अवसर पर 41 दिन सतत रूप से चलने वाले कठिन व्रत पूजन का आज समापन हुआ। इस अवसर पर यहां पारंपरिक रूप से प्रचलित कई अभिषेक हुए और इसके साथ नागपूजा भी हुई। भगवान श्री अय्यपा जी की मूर्ति पर 60 किलो फूलों से पुष्पाभिषेक किया गया और 18 सीढ़ी पूजा भी महाआरती के साथ संपन्न हुई।