Friday, March 27, 2026
Home छत्तीसगढ़ Bilapur ki Big News : जवानों के कैंप पर नक्सलियों का हमला,...

Bilapur ki Big News : जवानों के कैंप पर नक्सलियों का हमला, BGL भी दागे, करीब 15 मिनट की गोलीबारी के बाद नक्सली भागे

288
बीजापुर। Bilapur ki Big News : बीजापुर से नक्सल हमले से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बीजापुर के पामेड़ थाना क्षेत्र के पामेण कैंप पर नक्सलियों ने हमला किया है। हालांकि हमले में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। खबर है कि तेलंगाना के सीमा पर बने इस कैंप पर आधुनिक (Big News of Bilapur) हथियार से हमला किया गया है। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने BGL भी दागा है। करीब 15 मिनट तक नक्सलियों और जवानों के बीच गोलीबारी होती रही। हालांकि मुठभेड़ के बाद नक्सली भागने में कामयाब रहे। सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा बल के कैम्प पर नक्सली हमला हुआ है, जिसके बाद जवानों की जवाबी कार्रवाई में नक्सली भाग निकले। करीब 15 मिनट तक मुठभेड़ चला। नक्सलियों ने कैम्प पर BGL भी दागा। कोई हताहत नहीं। पामेड थानाक्षेत्र के चिंतावागु नदी किनारे स्थापित किए गए कैंप पर नक्सलियों ने किया हमला। IG सुंदरराज पी ने बताया कि कुछ गोलीबारी की खबर आयी है। अभी स्थिति (Big News of Bilapur) सामान्य है, जवानों की जवाबी फायरिंग के बाद नक्सली मौके से भाग खड़े हुए।